भोगांव: भोगांव निवासी डॉ. आलोक सिंह शाक्य को शिक्षा और सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए दिल्ली में किया गया सम्मानित
भोगांव के मोहल्ला मिश्राना निवासी डॉ. आलोक सिंह शाक्य को दिल्ली में सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान शिक्षा और सामाजिक कार्यों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।