गुमला: विवाहित महिला से संबंध के चलते विवाद, सिर पर वार से मौके पर ही मौत
Gumla, Gumla | Mar 31, 2026 जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। ग्राम छिछवानी निवासी 47 वर्षीय राजेंद्र कुमार मिंज की गांव के ही कामिल टोप्पो ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार घटना के दौरान आरोपी ने राजेंद्र के सिर पर लाठी से जोरदार वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पहुंची।