हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दशहरा पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने हिमाचल की समृद्ध संस्कृति, धार्मिक आस्था और आपसी भाईचारे का उल्लेख करते हुए देवी-देवताओं के आशीर्वाद से प्रदेश के निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की कामना की। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के सुखी, समृद्ध और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए जय श्रीराम का उद्घोष किया।
#CMSukhvinderSinghSukhu #Dussehra #Vijayadashami #HimachalPradesh #HimachalNews #SukhvinderSinghSukhu #आत्मनिर्भरहिमाचल #दशहरा #RozanaHimachal