गोहद: सर्वा गांव में तेज आंधी-तूफान से कहर, छत की पटिया गिरने से पूर्व मंडी अध्यक्ष के बेटे की मौत
Gohad, Bhind | May 29, 2026 भिंड जिले के गोहद क्षेत्र में बीती रात आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। गोहद पूर्व कृषि उपज मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष के बेटे जितेंद्र सिंह तोमर की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज तूफान के दौरान घर की छत की पटिया टूटकर नीचे गिर गई, जिसकी चपेट में आने से जितेंद्र सिंह तोमर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय वह छत के नीचे सो रहे थे।