मुशहरी: मारपीट व लूट की घटना, तीन आरोपी गिरफ्तार, वायरल वीडियो की जांच जारी
सदर थाना क्षेत्र में हुई मारपीट व लूट की घटना को लेकर पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूरे मामले की जानकारी दी है। घटना 24 अप्रैल 2026 की रात की बताई जा रही है, जब अपु ठाकुर नामक युवक एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ अपराधियों ने उन्हें रोककर लोहे के रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनके पा