शिकारपुर: शिकारपुर नगर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर भव्य और विशाल शोभायात्रा निकाली गई
शिकारपुर नगर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर एक भव्य और विशाल शोभायात्रा निकाली गई। बजरंगबली के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।यह शोभायात्रा खुर्जा अड्डे के पास स्थित बालाजी मंदिर से शुरू हुई। यह बड़ा बाजार, छोटा बाजार, बर्फ चौराहा, सर्राफा बाजार, इमली बाजार, पैठ चौराहा, जहांगीराबाद चुंगी और झाड़ीपत मंदिर होते हुए चैनपुर जाकर समाप्त हुई।