शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। दादा नगर इंडस्ट्रियल एरिया में इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्राइवेट लि. फर्म है। ये फर्म फ्लिपकार्ट के लिए काम करती है। यहां बड़े पैमाने पर खाद्य सामग्री से जुड़ा कार्य किया जा रहा था। लेकिन फर्म द्वारा लाइसेंस नहीं लिया गया था। फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही करते हुए इसे बंद कराया गया।