कटनी ग्रामीण: अमगवा में पुलिस थाने से 500 मीटर दूर खेतों से अज्ञात चोर मोटर पंप और सबमर्सिबल चुरा ले गए
रीठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलैया चौकी के ग्राम पंचायत अमंगवा में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया *खेत से मोटर और सबमर्सिबल पंप चोरी* ग्राम पंचायत अमंगवा के पूर्व सरपंच मिल्लू लाल के प्लॉट से चोरो ने पानी की मोटर और सबमर्सिबल पंप चोरी कर ले गए। चोरी गई सामग्री की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई जा रही है।