ज्वालामुखी: भाजपा मंडल ज्वालामुखी अध्यक्ष अजय कुमार खट्टा ने भाजपा किसान मोर्चा ज्वालामुखी का किया गठन
भाजपा मंडल ज्वालामुखी के अध्यक्ष अजय कुमार खट्टा ने पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष जसवीर गुलरिया के दिशा निर्देश पर किसान मोर्चा ज्वालामुखी का गठन किया है। जिसमें मनमोहन सिंह को किसान मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया है ।तो वहीं दिलीप सिंह, गिरधारी लाल, रुमेल सिंह,शमशेर राणा, प्रवीण कुमारी, विनोद कुमार को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।