अनूपपुर: जमुना-कोतमा में जर्जर सड़कें, दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा
जमुना-कोतमा क्षेत्र में सड़कों की हालत लगातार खराब होती जा रही है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।कोतमा कॉलेज तिराहा से जमुना कॉलरी, जीएम ऑफिस से जमुना बाजार और भालूमाड़ा मार्ग सहित कई सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। जीएम ऑफिस से जीएम बंगले तक की सड़क भी बदहाल है।