मंझनपुर: महंगी बिजली, पेट्रोल-डीजल और पीडीए समाज पर अत्याचार के खिलाफ सपा का हुंकार, मंझनपुर में होगा बड़ा धरना-प्रदर्शन
समाजवादी पार्टी जनपद कौशाम्बी की ओर से शनिवार 13 जून 2026 को बिजली कटौती, महंगी बिजली, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, पीडीए समाज पर बढ़ते अत्याचार तथा अन्य जन समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय मंझनपुर में धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जिलाध्यक्ष ने लोगों से पहुंचने की अपील की है।