बेरो: बेड़ो प्रखंड मुख्यालय में 260 आंगनबाड़ी सेविकाओं को स्मार्टफोन वितरित किए गए
Bero, Ranchi | Apr 5, 2025 बेड़ो महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए शनिवार कि संध्या 4:00 बजे को मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बेड़ो प्रखंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में 260 आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच स्मार्टफोन का वितरण किया यह वितरण सीडीपीओ संगीता कुजूर की देखरेख में संपन्न हुआ।