झांसी: झाँसी स्टेशन से झेलम एक्सप्रेस में चढ़ा फर्जी TTE पकड़ा गया, यात्रियों से पैसे वसूलते हुए वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Oct 26, 2025 झाँसी स्टेशन से झेलम एक्सप्रेस ट्रेन में एक फर्जी टीटीई पकड़ा गया है। आरोपी झाँसी से ग्वालियर तक बिना टिकट यात्रा कर रहा था, लेकिन खुद को ट्रेन टिकट परीक्षक बताकर अन्य यात्रियों के टिकट चेक कर रहा था। इतना ही नहीं, वह सीट दिलाने के नाम पर यात्रियों से पैसे भी वसूल रहा था। जिसका यात्रियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।