डेहरी: रोहतास में मजदूर दिवस पर निकाला गया जुलूस, श्रम कानूनों को रद्द करने की मांग की गई
Dehri, Rohtas | May 1, 2026 रोहतास में मजदूर दिवस पर निकला जुलूस, श्रम कानूनों को रद्द करने की मांग रोहतास में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे मजदूर दिवस के अवसर पर ग्रामीण मजदूर यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने जुलूस निकाला। इस दौरान इंकलाबी निर्माण कामगार यूनियन के सदस्य भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के तहत बाल विकास मैदान में सभा आयोजित की गई, जिसके बाद रैली निकाली गई।