लातेहार: दुरुवा ग्राम निवासी अज्जू यादव के घर में गुरुवार की रात 11:00 बजे शॉर्ट सर्किट हो जाने की वजह से अचानक आग लग गई।
लातेहार के दुरुवा ग्राम निवासी अज्जू यादव के घर में गुरुवार की रात 11:00 बजे शॉर्ट सर्किट हो जाने की वजह से अचानक आग लग गई। जिससे घर में रखा अनाज बर्तन बासन सहित घर में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया ।घटना की सूचना पर लातेहार अग्निशमन की टीम आग बुझाने वाली वाहन के साथ मौके पर पहुंचकर जलती आग पर काबू पाया। जिससे आसपास के घरों में आग लगने से बच गई।