गिरिडीह: रंगामाटी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के रंगामाटी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार को 3 बजे मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।मृतका की पहचान 18 वर्षीय बहामुनी हांसदा के रूप में हुई है। वह मनीष हांसदा की पत्नी बताई जा रही है।