उदाकिशुनगंज: धान से लदा ट्रैक्टर पलटने से अफरातफरी, बाल-बाल बची बड़ी दुर्घटना
उदाकिशुनगंज के एनएच-106 पर धान लदा एक ओवरलोडेड ट्रैक्टर अचानक पलट गया, जिससे अफरातफरी मच गई।गनीमत रही कि ड्राइवर बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि ज्यादा बोझ के कारण ट्रैक्टर असंतुलित होकर बीच सड़क पर पलट गया, जिससे कुछ देर यातायात बाधित रहा।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर हटवाकर सड़क को खाली कराया।स्थानीय लोगों ने ओवरलोडिंग पर सख्ती की मांग की है।