डीग: आस्था से शुरुआत, सुशासन का संकल्प, डीग के नए कलेक्टर मयंक मनीष ने संभाला पदभार
जिले को नए प्रशासनिक मुखिया के रूप में मयंक मनीष मिल गए हैं। गुरुवार को उन्होंने विधिवत रूप से जिला कलेक्टर का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने अपनी धार्मिक आस्था प्रकट करते हुए मुकुट मुखारविंद का अभिषेक किया, श्रीनाथजी के दर्शन किए और गिरिराज जी की परिक्रमा कर दानघाटी में मत्था टेका।