डुमरांव: टाटा बक्सर एक्सप्रेस का डुमरांव में हुआ स्टॉप, खिलाई गई मिठाई, सांसद ने रेल मंत्री और प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद
Dumraon, Buxar | Mar 8, 2024 टाटा बक्सर एक्सप्रेस के पहले दिन परिचालन के समय डुमरांव स्टेशन पर पहली बार इसका ठहराव हुआ। यात्रियों ने ट्रेन के पायलट और असिस्टेंट लोको पायलट को मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही डुमरांव में टाटा बक्सर एक्सप्रेस का स्टॉप मिला था। लेकिन महाशिवरात्रि के दिन 8 मार्च से यह ट्रेन डुमरांव में रुकनी शुरू हुई है।