डुमरांव: प्रखंड सभागार कक्ष में BDO ने लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिकारियों के साथ की बैठक
Dumraon, Buxar | Mar 7, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए डुमराव प्रखंड स्थित सभागार कक्ष में सेक्टर अधिकारी एवं स्थानीय थानाध्यक्ष अनीषा राणा के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी यानी BDO संदीप कुमार पांडेय ने बैठक की। बैठक में उन्होंने प्रत्येक बूथ पर मूलभूत सुविधाओं की जानकारी के अलावा कमजोर वर्ग के टोला में जाकर मतदान की स्थिति की जानकारी लेने का निर्देश दिया।