डुमरांव: आरा बक्सर फोरलेन पर महाराजा कोठी गेट के समीप दो बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
Dumraon, Buxar | Mar 7, 2024 आरा बक्सर फोरलेन पर महाराजा कोठी गेट के समीप दो बाइक सवार गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गए जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है। मिली जानकारी के अनुसार दो बाइक सवार नया भोजपुर से बक्सर की तरफ जा रहे थे तभी एक ट्रॉली से टकरा गए, ब्रेक लगाते लगाते पीछे से आ रही एक बस ने भी उन्हे टक्कर मार दी जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई।