डुमरांव: डुमरांव विधायक डॉ. अजित कुमार सिंह ने केके पाठक और मुख्यमंत्री पर बोला हमला, कहा- बिहार में मांस की रखवाली कर रहे कुत्ते
Dumraon, Buxar | Mar 7, 2024 डुमरांव विधायक डॉ. अजित कुमार सिंह ने सदन में केके पाठक और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। विधायक ने कहा कि बिहार में मांस की रखवाली की जिम्मेदारी ही कुत्तों को दे दी गई है। जिस राज्य में एक अपर सचिव मुख्यमंत्री की बात नहीं मानता है इसका मतलब क्या है। विधायक ने कहा कि आखिर कौन सा अनैतिक संबंध है जिससे ऐसी मजबूरी आ रही है।