डुमरांव: ग्रहथा गांव के समीप एक बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, गंभीर रूप से जख्मी, चल रहा इलाज
Dumraon, Buxar | Mar 8, 2024 आरा बक्सर फोरलेन पर ग्रहथा गांव के समीप एक बाइक सवार ने एक महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जानकारी के अनुसार महिला सड़क पार कर रही थी तभी तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। महिला की पहचान अबतक नही हो सकी है। आनन फानन में लोगों ने महिला को रघुनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।