डुमरांव: डुमरांव थानाक्षेत्र के एक गांव से कोचिंग गई छात्रा गायब, मां ने गांव के ही एक पर बहला फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप
Dumraon, Buxar | Mar 8, 2024 डुमरांव थाना क्षेत्र के एक गांव से कोचिंग गयी छात्रा के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में छात्रा की मां ने डुमरांव थाने में आवेदन देकर गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाते हुए नामजद मामला दर्ज कराया हैं। पुलिस मामले को दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी है।