पंचकूला: ओलावृष्टि से खराब हुई फसल का गणेशपुर गांव के किसानों ने मांगा मुआवजा, कहां किसने की फसल की हो जल्द गिरदावरी
पंचकूला जिला के गांव गणेशपुर के किसानों के द्वारा ओलावृष्टि के कारण खराब हुई फसल का मुआवजा सरकार से मांगा है। आज जानकारी देते हुए गांव गणेशपुर के रहने वाले मोहनलाल ने बताया कि गांव के और आसपास के गांव के किसानों की फसल ओलावृष्टि के कारण खराब हो गई है। जिसके कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग की है।