हुज़ूर: अरेरा हिल्स स्थित MLA रेस्ट हाउस के बाहर विधायक पुत्र से मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Jun 26, 2026 भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित विधायक विश्राम गृह (एमएलए रेस्ट हाउस) के बाहर बुधवार देर रात कार की मामूली टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदल गया। कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर की शिकायत पर पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है।वहीं आरोपियों की मां ने विधायक पुत्र और उसके साथियों पर थाने के अंदर भी मारपीट करने का आरोप लगाया है।