सहारनपुर: ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ गोल्डन गर्ल प्राची का भव्य स्वागत, सहारनपुर रेलवे स्टेशन से गांव तक उमड़ा जनसैलाब
जापान में आयोजित एशियाई खेलों में स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर देश और सहारनपुर का नाम रोशन करने वाली गांव झबीरण की गोल्डन गर्ल प्राची चौधरी के सहारनपुर लौटने पर शुक्रवार को भव्य स्वागत किया गया। प्राची के स्वागत के लिए शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन से लेकर गांव तक हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े।