मंझनपुर: एसपी राजेश कुमार की मंझनपुर में डिजिटल जनसुनवाई, एक क्लिक में फरियादियों को राहत और समयबद्ध न्याय की पहल
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा बुधवार को लगभग 11 बजे मंझनपुर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जनपद के विभिन्न थानों पर उपस्थित फरियादियों की समस्याओं की ऑनलाइन समीक्षा की गई। इस दौरान एसपी ने संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों से सीधे संवाद स्थापित कर प्रत्येक प्रकरण के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।