भंडरिया: भंडरिया में मेंटेनेंस कार्य से घंटों बाधित रही बिजली, गर्मी से लोग हुए परेशान
भंडरिया प्रखंड में रविवार को विद्युत विभाग के मेंटेनेंस कार्य के कारण कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। अचानक बिजली गुल होने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। घरों में पंखे, कूलर और अन्य बिजली उपकरण बंद रहने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने बिजली कटौती पर नाराजगी जताई। वहीं विद्युत विभाग ने बताया कि लाइन और उपकरणों के रखरखाव के