सीतापुर: मिश्रिख में पत्नी और बच्चे की हत्या के मामले में न्यायालय ने आरोपी को सुनाई मृत्युदंड की सजा
जनपद के मिश्रीख इलाके में फरवरी 2022 में व्यक्ति के द्वारा अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद अपने बच्चे को भी जमीन पर पटक कर मौत के घाट उतार दिया गया था। मामले में आरोपी के भाई के द्वारा शिकायत पुलिस से किए जाने पर मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में न्यायालय ने आरोपी पर ऐतिहासिक फैसला देते हुए मृत्यु दंड की सजा सुनाई है।