जसवंतनगर: तहसील में स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन, SDM को ज्ञापन देकर पुराने मीटर बहाल करने की मांग रखी
जसवंतनगर में स्मार्ट मीटर के विरोध में रेलमंडी निवासी दर्जनों महिलाओं ने मॉडल तहसील और विद्युत कार्यालय में प्रदर्शन किया। समस्या है कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिल अधिक आ रहा और बिना सूचना बिजली काट दी जाती है। ज्ञापन देकर अधिकारियो से पुराने बिजली मीटर बहाल करने की मांग रखी. समस्या समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की धमकी भी दी।