जखनिया: होमगार्डों की तैनाती के बावजूद CRPF जवानों द्वारा अधेड़ पर फायरिंग की जांच तेज, SP के बाद फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
भुड़कुड़ा थानाक्षेत्र के मंझनपुर कलां गाँव में आरएसएस के कानपुर प्रांत प्रचारक श्रीराम सिंह के बड़े भाई और सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त जवान रणजीत सिंह पर तमंचे से फायरिंग कर किए गए जानलेवा हमले के प्रयास के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। हालांकि घटना के बाद से अब तक आरोपितों का कोई भी सुराग नहीं लग सका है, पुलिस विभिन्न पहलुओं के आधार पर जांच में जुट गई है।