ललितपुर: राजघाट रोड पर सिलगन के पास रात में एक विशाल पेड़ गिरा, घंटों यातायात बाधित, बाइक सवार गंभीर रूप से चोटिल
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के राजघाट रोड सिलगन के पास सड़क पर रात्रि में एक विशाल पेड़ गिर गया जिस कारण घंटों यातायात बाधित हुआ है,और बताया जा रहा है,एक बाइक सवार पेड़ की वजह से गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया और उक्त मामले में स्थानीय निवासी ने जानकारी देते हुए बताया और प्रशासन से जल्द पेड़ हटवाएं जाने की मांग की है।