उज्जैन ग्रामीण: झालरिया में 22 घंटे बाद बोरवेल से 2 वर्षीय बालक का शव निकाला गया, CM ने जताया शोक
2 साल के भागीरथ देवासी की 200 फीट गहरे बोरवेल में फंसने से मौत हो गई। करीब 22 घंटे के रेस्क्यू के बाद एसडीआरएफ-एनडीआरएफ टीम ने लोहे की छड़, रस्सी और मोटर निकालने वाली मशीन से शव बाहर निकाला।पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया। परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने माता-पिता को 4 लाख रुपए सहायता देने की घोषणा की और दुख जताया