चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के कुरहना गांव के पास रिंग रोड पर शनिवार शाम मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा कि किसी विवाद के दौरान दबंगों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे लहुलुहान हो गया। घायल की पहचान कैली गांव निवासी सुरेंद्र यादव 52 वर्ष के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।