कायमगंज: झन्नाखार पुल के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक घायल, एक की हालत गंभीर, अस्पताल में कराया गया भर्ती
शमशाबाद के गांव नीवलपुर निवासी 22 वर्षीय अतुल कुमार एक ईंट भट्ठे पर चालक का काम करता है।अपनी बाइक से भट्टे पर जा रहा था। तभी शमशाबाद की ओर से आ रहे नीवलपुर के एक अन्य युवक की बाइक में उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें अतुल कुमार के सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गया। अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरा बाइक चालक अपनी बाइक सहित घटनास्थल से फरार हो गया।