नवाबगंज: नेवला करसण्डा में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण, स्कूल चलो रैली और छात्राओं को किया गया सम्मान
मसौली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय नेवला करसण्डा में मंगलवार को “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी जैनेंद्र कुमार ने आम और अमरूद के पौधे लगाए और सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।