तृषा सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया गहरा शोक
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज स्मार्ट सिटी, रांची स्थित मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत तृषा सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर ढांढ़स बंधाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संतान को खोने का दुःख माता-पिता के लिए असहनीय होता है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत तृषा सिंह की आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय में शक्ति व संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
विधायक कल्पना सोरेन समेत मंत्रिमंडल के अन्य मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
Kanke, Ranchi | Sep 25, 2026