सांगानेर: श्याम नगर थाना पुलिस ने महिला डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर 24 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के 2 शातिर बदमाशों को पकड़ा
जयपुर की श्याम नगर थाना पुलिस ने आज मंगलवार शाम को महिला डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 24 लाख रुपए की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। श्याम नगर थाना पुलिस ने गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह के शातिर बदमाश गणेश चौधरी और दुष्यंत जांगिड़ को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से कई उपकरण और नगद राशि भी बरामद की है।