कानपुर: घने कोहरे के कारण यशोदा नगर एलिवेटेड पर टमाटर लदे पिकअप ने डिवाइडर से टकराया
मंगलवार सुबह 8 बजे घना कोहरा छाया है। सर्द हवा ने गलन बढ़ा दी है। कोहरे में यशोदा नगर एलिवेटेड पर टमाटर लादकर पिकअप बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गया। पिकअप सवार दो युवक केबिन में फंस गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची। पिकअप की केबिन गैस कटर से काटकर करीब 2 घंटे बाद फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद रोड पर लंबा जाम लग गया था।