कानपुर: रावतपुर स्थित भू-माफिया गजेंद्र सिंह नेगी के गेस्ट हाउस में केस्को की टीम ने छापा मारा, लाखों रुपए की बिजली चोरी पकड़ी
रावतपुर स्थित भू-माफिया गजेंद्र सिंह नेगी के गेस्ट हाउस में केस्को की टीम ने सोमवार मंगलवार देर रात करीब 1 बजे छापा मारा। बिजली चोरी की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में केस्को टीम ने गेस्ट हाउस पर 5,48,920 रुपए की बिजली चोरी पकड़ी गई। केस्को ने तत्काल बिजली कनेक्शन काट दिया और बकाया राशि जमा करने का नोटिस जारी किया है।