कानपुर: नवाबगंज के राजकीय बालगृह बालिका में किशोरी ने आत्महत्या का किया प्रयास, ये वजह आई सामने, हालत में सुधार
नवाबगंज के राजकीय बाल गृह बालिका यूनिट-2 में 16साल की किशोरी ने सोमवार को फिनायल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया था। उसे इलाज के लिए हैलट के बाल रोग विभाग में एडमिट कराया गया है,जहां उसकी हालत में सुधार हुआ है। रात 9 बजे डीपीओ विकास सिंह ने प्रभारी अधीक्षिका से पूरे मामले की जानकारी ली। अधीक्षिका ने बताया कि सफाई की ड्यूटी को लेकर नाराज किशोरी ने ऐसा कदम उठाया