चैनपुर: चैनपुर में मांदर की थाप पर झूमे लोग, सरहुल महोत्सव में 21 गांवों के खोड़ा दलों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा
चैनपुर प्रखंड में प्रकृति और आस्था का महापर्व सरहुल हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। जानकारी देते हुए शाम तीन बजे बताया गया कि प्रेम नगर स्थित सरना स्थल पर आयोजित मुख्य समारोह में श्रद्धा, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम बैगा रवि प्रसाद बैगा द्वारा पारंपरिक