बांगरमऊ: महोलिया गांव की मोड़ से दुष्कर्म के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार,बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया
बेहटा मुजावर थाना की पुलिस टीम ने रविवार को दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहित कुमार और संजय थाना क्षेत्र के महोलिया गांव के निवासी है। बेहटा मुजावर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।बता दे कि 26 मार्च को थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था.