सहारनपुर: सांसद इमरान मसूद ने सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- यूपी में बिगड़ी कानून व्यवस्था, महंगाई और ऊर्जा संकट से जनता परेशान
सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कानून व्यवस्था, महंगाई और ऊर्जा संकट को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं दिख रहा है।