जहानाबाद: नदौल में खेलते समय बच्चे ने निगला सिक्का, सदर अस्पताल में भर्ती
अगर आपके घर में भी कोई छोटा मासूम बच्चा हो तो कृपया उससे रुपए पैसों को दूर ही रखे वरना बच्चे के साथ साथ आपको भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जैसा ही नदौल निवासी एक महिला को करना पड़ रहा है जहां खेल खेल के दौरान उनके मासूम बच्चे ने पांच रुपए का सिक्का निगल गया। मासूम 3 वर्षीय ऋषभ कुमार है जिसे सदर अस्पताल में मंगलवार दिन में करीब 3 बजे लाया गया।