जहानाबाद: नगर थाने की पुलिस ने कुर्की वारंटी को गिरफ्तार किया, आगे की कार्यवाही जारी
एसपी विनीत कुमार के अपराधियों एवं वारंटियों के शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश के आलोक में जहानाबाद नगर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र से एक कुर्की वारंटी धनंजय कुमार उर्फ धनु राम को गिरफ्तार किया है जिसके बाद सोमवार रात्रि करीब 10 बजे तक आगे की प्रक्रिया जारी है। थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ न्यायालय से कुर्की वारंट निर्गत था