सुसनेर: सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद! गुरुदेव रामपाल जी के बारे में अभद्र भाषा के आरोप, कादमी के ग्रामीणों ने थाने की शिकायत
सोशल मीडिया पर गुरुदेव रामपाल जी के संबंध में कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर कादमी गांव के कुछ ग्रामीणों ने मंगलवार की दोपहर 2 बजे सुसनेर थाने में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। दरअसल एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप ग्रुप व सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की है। जिससे अनुयायियों की भावना आहत हुई।