शनिवार को यासीन मिल्लत इंटर कॉलेज में उस वक्त अलग ही माहौल देखने को मिला, जब शासी निकाय की बैठक में पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार एक घंटे के लिए शिक्षक की भूमिका में नजर आए। विद्यालय निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा 11वीं के विज्ञान और कला वर्ग के छात्र-छात्राओं को स्वयं पढ़ाकर उनकी शैक्षणिक समझ को परखा।