बांसवाड़ा: कलेक्ट्रेट चौराहे पर डीएनटी समाज ने आरक्षण की मांग को लेकर रैली निकाली, जेल भरो आंदोलन में CM का पुतला फूंका
राष्ट्रीय पशुपालक संघ,डीएनटी संघर्ष समिति एवं मूल ओबीसी महापंचायत के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार शाम 5:30 बजे बांसवाड़ा में जेल भरो आंदोलन आयोजित किया गया। आंदोलन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेते हुए रैली निकाली और जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा आंदोलनकारियों ने 46 डिग्री तापमान के बावजूद प्रदर्शन करते हुए डीएनटी समाज क